गौण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
अलीगढ़ (20 जुलाई 2026): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुक़दमे में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को धर दबोचा।
मामला क्या है?
थाना गौण्डा क्षेत्र के अंतर्गत वाद संख्या 2605/2022 (धारा 307/323/506 भादवि) से संबंधित वारंटी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना गौण्डा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी
नाम: कौशल उर्फ कुन्दन सिंह
पिता का नाम: पूरन सिंह
निवासी: ग्राम मजूपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री अभिनव तोमर (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
का0 उत्तम कुमार (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
का0 राजदीप सिंह (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
(कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त के खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।)
Koil, Aligarh | Jul 20, 2026