रविवार को दो घंटे बंद रहेगी कई क्षेत्रों की बिजली, मेंटेनेंस कार्य के चलते कटौती
अनोखा तीर, हरदा। ग्वालनगर उपकेंद्र पर वीसीबी एवं एबी स्विच संबंधी कार्य के चलते 14 जून 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी ग्वालनगर एवं आदर्श कृषि उपज मंडी उपकेंद्र से संचालित जिला पंचायत, गुर्जर बोर्डिंग, ग्वालनगर, कलेक्ट्रेट, सब्जी मंडी, कैंटीन एवं गल्ला मंडी फीडरों का विद्युत प्रवाह इस दौरान बाधित रहेगा।
इससे गुर्जर बोर्डिंग, विकास नगर, जय शक्ति, साईं आर्य, बीबी सिटी, गुलाब सिटी, शर्मा कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, बस स्टैंड, चौबे कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, श्यामा नगर, पैरा सिटी, ग्वालनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लेने का अनुरोध
किया है।
Harda, Harda | Jun 13, 2026