
पॉलीथीन की पुड़िया से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, नेरवा निवासी युवक गिरफ्तार
शिमला, 20 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने चौपाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने नेरवा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना चौपाल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को रिउणी क्षेत्र में नशीले पदार्थ से संबंधित विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दबिश दी।
पुलिस ने इस दौरान सौरभ पुत्र अर्जुन, निवासी नेरवा, जिला शिमला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पॉलीथीन की पुड़िया में रखा 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना चौपाल में एफआईआर संख्या 59/2026, दिनांक 19 अक्टूबर 2026, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में आगामी जांच जारी है।
#ShimlaPolice #Chopal #Nerwa #Chitta #Heroin #NDPSAct #HimachalNews #CrimeNews #UTHimachal #UTNews