रास्ता खोलो अभियान: रोल-सोनियास मार्ग से अतिक्रमण हटाया
#नागौर कलेक्टर देवेंद्र कुमार के ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत जायल तहसील की रोल ग्राम पंचायत में वर्षों से बाधित रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम रजत के निर्देशन और तहसीलदार विजय बाजिया की निगरानी में राजस्व टीम ने खसरा संख्या 169 पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग बहाल किया। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को राहत मिली है। कार्रवाई के दौरान राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। रास्ता खुलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।