बहराइच पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 823 वाहनों का चालान, ₹10.52 लाख जुर्माना वसूला
बहराइच: SP विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 5 अगस्त 2026 को जनपद भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ASP (नगर) आयुष विक्रम सिंह और CO यातायात राज सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश ने टीम के साथ अवैध स्टैंड और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
कार्रवाई के साथ ही चालकों को यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।