
*फतेहाबाद साइबर पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए 12 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान*
*– आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर*
*– एसपी श्रीमती निकिता खट्टर ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे, कहा— "आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराना फतेहाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता"*
फतेहाबाद, 16 सितंबर। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के निर्देशन में साइबर थाना फतेहाबाद ने आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विभिन्न शिकायतों में गुम हुए 12 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये है। साइबर पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल धारकों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान एसपी श्रीमती निकिता खट्टर ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने फतेहाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा साइबर थाना टीम की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना की।
*आईएमईआई ट्रैकिंग और डिजिटल तकनीक से मिली सफलता*
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से गुम मोबाइल फोन का पता लगाया। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए और सभी मोबाइलों की विधिवत पहचान सुनिश्चित करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
*मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिक*
1. तुलसी राम पुत्र जगतराम निवासी स्वामी नगर फतेहाबाद
2. मोहित सोनी पुत्र औमप्रकास निवासी सन्यास आश्रम रोड़ फतेहाबाद
3. राकेश पुत्र सुभाष निवासी फतेहाबाद
4. सचिन पुत्र सुलेन्द्र निवासी गोरखपुर
5. चनवीर सिंह पुत्र गोरा सिंह निवासी जाखल
6. वेद कुमार पुत्र फकीर चंद निवासी रावतखेड़ा
7. मनप्रित सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी टोहाना
8. सुमन पुत्री सुरेश कुमार नायक निवासी ढाबी कलां फतेहाबाद
9. सुरेन्द्र कुमार पुत्र लीलाराम निवासी आदर्श कालोनी टोहाना
10. नरेश कुमार पुत्र रोहताश निवासी बडौपल
11. राम कुमार पुत्र लेखराम निवासी ननहेरी फतेहाबाद
12.विकास कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी रतिया
*"तकनीक तभी सार्थक है, जब उससे आमजन को त्वरित राहत मिले" — *एसपी श्रीमती निकिता खट्टर*
*एसपी श्रीमती निकिता खट्टर* ने कहा कि गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि फतेहाबाद पुलिस की संवेदनशील, जवाबदेह और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए साइबर पुलिस आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा वह किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही निकटतम पुलिस थाना या साइबर थाना में भी तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।