Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

नवीन एसडीओपी कार्यालय भवन का लोकार्पण, पुलिस व्यवस्था होगी और सुदृढ़, शिवपुरी/करैरा। करैरा में नवीन एसडीओपी कार्यालय भवन का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले, एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ एवं एसडीएम अनुराग निंगवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया तथा थाना परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि नवीन कार्यालय भवन के शुरू होने से पुलिस कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नवीन भवन को क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 7, 2026

MORE NEWS