Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

देहरादून: तेज रफ्तार गाड़ियां ले रही जान! 18 साल की लड़की को टैक्टर ने मारी टक्कर हुई मौत। पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार! देहरादून पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार 10 अगस्त को प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्व० गौतम सिंह रावत ने तहरीर दी कि 09 अगस्त रात को उनकी बेटी वैष्णवी रावत उम्र 18 वर्ष, अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान चार खंबा चौक के पास एक ट्रैक्टर, जिसके पीछे सीमेंट मिक्सर मशीन लगी थी, के चालक द्वारा अत्यंत तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से वादी की पुत्री वैष्णवी रावत को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई तथा उसका सर सीमेंट मिक्सर मशीन के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार हेतु तत्काल वेलमैड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0: 75/2026 धारा-106(1),281 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रेक्टर चालक कैलाश पुत्र रतीराम को आज दिनांक: 11-08-26 को गिरफ्तार करते हुए दुर्घटना कारित करने वाले ट्रेक्टर को कब्जे में लिया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: कैलाश पुत्र रतिराम निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 52 वर्ष बरामदगी: घटना से सम्बन्धित ट्रैक्टर मय सीमेंट मिक्सर मशीन संख्या: यू0पी0-12-बीएस-7297 पुलिस टीम 1- उ0नि0 रवि प्रसाद, चौकी प्रभारी आशारोड़ी 2- हे0का0 दीपक कुमार 3- कानि0 पवन कुमार

Dehradun, Dehradun | Aug 11, 2026

MORE NEWS

चमोली के पीपलकोटी स्थित THDC प्रोजेक्ट की टनल में मलबा और पानी आने से हादसा हो गया। टनल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है।

चमोली के पीपलकोटी स्थित THDC प्रोजेक्ट की टनल में मलबा और पानी आने से हादसा हो गया। टनल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है।

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

🚨#बिगब्रेकिंग | चमोली
मायापुर-पीपलकोटी की निर्माणाधीन THDC टनल में मलबा और पानी भरने से हादसा। 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। CM धामी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

🚨#बिगब्रेकिंग | चमोली मायापुर-पीपलकोटी की निर्माणाधीन THDC टनल में मलबा और पानी भरने से हादसा। 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। CM धामी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

BIG BREAKING: उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू

चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टनल में 18–19 लोग फंसे थे। राहत की बात है कि अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है।

-सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना।

-पुलिस, CISF और DIRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं।

-जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है
फिलहाल सभी की सुरक्षित निकासी के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

#Chamoli #Mayapur #Peepalkoti #THDC #TunnelAccident #RescueOperation #NDRF #SDRF #Uttarakhand #BreakingNews #LatestUpdate #चमोली #मायापुर #टनलहादसा #रेस्क्यू #उत्तराखंड #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_अपडेट #पहाड़समाचार #pahadsamachar

BIG BREAKING: उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टनल में 18–19 लोग फंसे थे। राहत की बात है कि अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है। -सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना। -पुलिस, CISF और DIRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं। -जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है फिलहाल सभी की सुरक्षित निकासी के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। #Chamoli #Mayapur #Peepalkoti #THDC #TunnelAccident #RescueOperation #NDRF #SDRF #Uttarakhand #BreakingNews #LatestUpdate #चमोली #मायापुर #टनलहादसा #रेस्क्यू #उत्तराखंड #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_अपडेट #पहाड़समाचार #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

देहरादून: तेज रफ्तार गाड़ियां ले रही जान! 18 साल की लड़की को टैक्टर ने मारी टक्कर हुई मौत। पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार! देहरादून पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार 10 अगस्त को प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्व० गौतम सिंह रावत ने तहरीर दी कि 09 अगस्त रात को उनकी बेटी वैष्णवी रावत उम्र 18 वर्ष, अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान चार खंबा चौक के पास एक ट्रैक्टर, जिसके पीछे सीमेंट मिक्सर मशीन लगी थी, के चालक द्वारा अत्यंत तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से वादी की पुत्री वैष्णवी रावत को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई तथा उसका सर सीमेंट मिक्सर मशीन के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार हेतु तत्काल वेलमैड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0: 75/2026 धारा-106(1),281 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रेक्टर चालक कैलाश पुत्र रतीराम को आज दिनांक: 11-08-26 को गिरफ्तार करते हुए दुर्घटना कारित करने वाले ट्रेक्टर को कब्जे में लिया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: कैलाश पुत्र रतिराम निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 52 वर्ष बरामदगी: घटना से सम्बन्धित ट्रैक्टर मय सीमेंट मिक्सर मशीन संख्या: यू0पी0-12-बीएस-7297 पुलिस टीम 1- उ0नि0 रवि प्रसाद, चौकी प्रभारी आशारोड़ी 2- हे0का0 दीपक कुमार 3- कानि0 पवन कुमार - Dehradun News