वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’
बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इन्द्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा तैयार किए गए ‘बाघ रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
‘बाघ रथ’ के माध्यम से जिले के वनांचल क्षेत्रों में वन्यजीव संरक्षण, बाघों की सुरक्षा, जैव विविधता के महत्व तथा मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जनजागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि वन एवं वन्यजीव हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। जनभागीदारी के माध्यम से ही वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया जा सकता है।
#susasansarkar #baghrath
#ecoturism #bijapur
Bijapur, Chhattisgarh | Oct 2, 2026