दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, सोना-चांदी और नकदी लेकर पति को छोड़ गई कंगाल...
झांसी/मऊरानीपुर। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रानीपुर चौकी अंतर्गत रानीपुर कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक गरीब युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ फरार होने तथा घर में रखे लाखों रुपये के सामान और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत रानीपुर चौकी पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
#BreakingNews #viralnews #viralpost