
-#गाजियाबाद: 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को 6 गोलियां मारकर की हत्या, मां चीखी- तूने घर उजाड़ दिया...
-#ब्राइट #न्यूज #गाजियाबाद
-- 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे आरोपी बेटे ने पिस्टल से पिता के चेहरे, सीने और पेट में 6 गोलियां मारीं। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था।
-#मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र का है। बुदाना गांव निवासी 52 वर्षीय हरिओम चौधरी संपन्न किसान थे। उनके नाम मोदीनगर में 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने एक मार्केट है। कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परिवार में पत्नी अनीता और दो बेटे निखिल 32 और नीशू हैं। दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है।
-#पुलिस के मुताबिक, बड़ा बेटा निखिल शराब का आदी है। वह पहले से ही पिता पर बाकी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। हरिओम ने उसे पहले ही मार्केट की दुकानें और 25 बीघा जमीन दे रखी थी, लेकिन वह बाकी प्रॉपर्टी भी चाहता था। हरिओम इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि बेटा जमीन बेचकर शराब पी जाएगा।
-#बुधवार रात हरिओम ने पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खाया। निखिल देर रात शराब पीकर घर पहुंचा। पिता द्वारा डांटने पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। शोर सुनकर पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू भी वहां पहुंचे। इसी दौरान हाथापाई हुई और निखिल ने अवैध पिस्टल से पिता पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं।
-#गंभीर रूप से घायल हरिओम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति का शव देख पत्नी चीख पड़ी और बेटे से कहा- तूने पूरा घर उजाड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
-#पुलिस ने बताया कि करीब 8 साल पहले निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू को भी गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया था। घटना के बाद पुलिस की 4 टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं।
-#एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
#BreakingNews #Ghaziabad #Modinagar #CrimeNews #PropertyDispute #MurderCase #UttarPradesh #UPPolice #FatherKilled #CrimeAlert #150Crore #LandDispute #Alcohol #DomesticViolence #PoliceInvestigation #ArrestWanted #ACP #ACP_BhaskarVerma #BudanaVillage #LifeHospital #CrimeNewsUP #UPNews #IndiaNews #NationalNews #Breaking #NewsUpdate #PowerOfMedia #TheNewsReporter #LawAndOrder #CriminalCase #FamilyDispute #ShockingCrime #Justice