
आम्रपाली एक्सप्रेस खुर्जा जं० से समस्तीपुर गाजीपुर के लिए यात्रा करने के लिये ट्रेन में चढ रहे यात्री की पत्नी व दो बच्चियाँ ट्रेन में चढने एवं यात्री व एक बच्ची के ट्रेन में नहीं चढ पाने की सूचना पर थाना जीआरपी अलीगढ जं० पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन अलीगढ ज० पर उतारकर तीनों को उतारा गया एवं परिजन के आने पर उनके सुपुर्द किया गया।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे इटावा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.06.2026 को थाना प्रभारी थाना अलीगढ़ जंक्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गश्त व चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि एक यात्री अपनी पत्नी व तीन बच्चियों के साथ ट्रेन आम्रपाली एक्सप्रेस खुर्जा जं० से समस्तीपुर गाजीपुर के लिए यात्रा करने के लिये ट्रेन में चढ रहे थे तो उनकी पत्नी व दो बच्चियाँ ट्रेन में चढ़ गयीं लेकिन यात्री व उनकी एक बच्ची ट्रेन में नहीं चढ पायी हैं। उनकी पत्नी व दो बच्चियाँ इंजन के पीछे दूसरे डिब्बे में बैठ गयी है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ट्रेन के आने पर यात्री की पत्नी व दोनों बच्चियों को रेलवे स्टेशन अलीगढ ज० पर उतारकर जीआरपी थाना अलीगढ जं० लाया गया। सांत्वना देते हुये महिला हैल्प डैस्क पर म0का0 की निगरानी में बैठाया गया। खुर्जा ज० से अलीगढ ज० आने वाली वैशाली एक्स से यात्री व उनकी बच्ची को अलीगढ रेलवे स्टेशन पर लाया गया एवं उनकी पत्नी व तीनों बच्चियों को सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही करने वाले अधि०/कर्मचारीगण-
1. म0उ0नि0 रेनू यादव थाना जीआरपी अलीगढ जंक्शन।
2. म0का0 पिकीं जादौन थाना जीआरपी अलीगढ जंक्शन।
3. है0का0 146 हरिओम थाना जीआरपी अलीगढ जंक्शन।
4. है0का0 597 रामप्रवेश थाना जीआरपी अलीगढ जंक्शन।
5. का0 विकास यादव थाना जीआरपी अलीगढ जंक्शन।
*मीडिया सेल*
*जीआरपी आगरा*