
कचौरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक दुर्घटना में परिचालक की मौत, चालक घायल
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौरी मोड़ के पास मंगलवार तड़के एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 31 C 5946 कटनी से पन्ना की ओर जा रहा था। सुबह करीब 3 बजे कचौरी मोड़ के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में उतर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक करीब 100 मीटर तक खेतों में आगे बढ़ता रहा और अंततः एक जामुन के पेड़ से जा टकराया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में चालक राम सजीवन पिता समय लाल यादव (22 वर्ष), निवासी बुड़वा तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल घायल हो गए। वहीं परिचालक शेष मणि (35 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शाहनगर थाना प्रभारी परसराम डाबर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए क्रेन मशीन की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना प्रभारी और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी शाहनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
#शाहनगर #पन्ना #सड़कहादसा #कचौरीमोड़ #BreakingNews #MPNews #RoadAccident #Shahnagar #पन्ना #हाइलाइट