थार गाड़ी ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी घायल, ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
चामू। चामू बिजली घर के पास खुडियाला चौराहे पर ग्राम गंगावास, जिला बालोतरा निवासी जेठाराम मेघवाल एवं उनकी पत्नी जो वर्तमान में पाबूजी के ओरे के पास ट्यूबवेल पर निवास करते हैं, सड़क दुर्घटना में पत्नी हुई घायल । प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार थार कार ने दंपति को टक्कर मार दी, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चामू पहुंचाया।
Chamu, Jodhpur | Jun 17, 2026