
#महोबा - राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई , जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया ।
भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज जनपद मे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई । इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इंद्र नंदन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर धीरेन्द्र कुमार सहित वहां मौजूद अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एव लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा गोष्ठी में अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
इस मौके पर कलेक्ट्रेट में गांधी जी के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" जैसे अनेक गीतों एवं अन्य राष्ट्रीय गीतों को भी सुना गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों ने उनके जीवन परिचय पर अपने विचार व्यक्त किए ।
जिलाधिकारी ने महात्मा गाँधी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी"अन्त्योदय" की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का परिचय कराया गया । दोनों महापुरुष भारत को नई दिशा व नई गति देने वाले महापुरुषों में से एक थे। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का हमारे देश को आजादी दिलाने में अप्रतिम योगदान है। सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्ज्वलित किया। देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया।
#mahoba #upnews #highlights #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026