बिहार में शनिवार को स्कूल हाफ-डे? मुंगेर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणा!
*औरंगाबाद | 24 NEWS LIVE | 29 जुलाई 2026*
बिहार के स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के असरगंज में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे कर रही है।
नए प्रस्ताव के अनुसार शनिवार को स्कूल केवल आधे दिन तक संचालित होंगे और टिफिन ब्रेक के बाद छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी।
मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से यह मांग उठ रही थी। मानसून सत्र में भी यह मुद्दा उठा था। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप है, ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के लिए समय मिल सके।