Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर उपभोक्ता दुष्यंत सैनी से बिजली मीटर की क्षमता बढ़ाने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15A स्थित बिजली कार्यालय के कर्मचारी क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान एक लाइब्रेरी में बिजली खपत के मुकाबले कम क्षमता का मीटर लगा मिला। इस पर विभागीय कार्रवाई का हवाला देते हुए संबंधित उपभोक्ता से संपर्क किया गया। लोड बढ़ाने के बदले पैसों की डिमांड की आरोप है कि मामले को निपटाने और मीटर का लोड बढ़ाने के बदले कर्मचारी पक्ष ने पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता ने उनकी मांग के अनुसार पहले 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, जबकि बाकि 8 हजार रुपए कैश देने की बात तय हुई थी। #haryana #faridabad #hbvpn

Rohtak, Rohtak | Jun 9, 2026

MORE NEWS