जेएससीए स्टेडियम भगदड़ मामला: फ्री एंट्री और धोनी के आने की अफवाह से बेकाबू हुई भीड़, सुरक्षा व्यवस्था हुई फेल
रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मैच के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फ्री एंट्री और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्टेडियम पहुंचने की अफवाह के कारण हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम पहुंच गए। भारी भीड़ के दबाव में स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। प्रवेश द्वारों पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के कारण कई लोग घायल हुए तथा लोगों ने आयोजकों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
#JSCAStadium #Ranchi #JharkhandT20League #StampedeScare #MSDhoni #CrowdManagement #JharkhandNews #CricketNews #RanchiNews #SportsUpdate #BreakingNews #newstel