Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

आरम्भ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनीष सोनी को मिला राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बढ़ाया जिले का मान मनीष सोनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान आजमगढ़। जनपद के सक्रिय समाजसेवी एवं आरम्भ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनीष सोनी को सामाजिक सेवा एवं स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए लखनऊ में आयोजित भव्य "संवेदना-2 नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड समारोह 2026" में मुख्य अतिथि डॉ० बबिता सिंह चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एवं वैश्य नटवर गोयल, राज्यमंत्री, उ० प्र० लघु उद्योग निगम लि० द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड एवं निफा के नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा संस्था द्वारा आयोजित इस गरिमामयी समारोह में प्रदेश भर से समाज सेवा, रक्तदान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मनीष सोनी को उनके द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं जरूरतमंद लोगों के हित में किए जा रहे निरंतर जनसेवा कार्यों एवं रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के पश्चात जनपद वापसी पर आरम्भ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनीष सोनी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का है जो निस्वार्थ भाव से समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा किसी पुरस्कार या पहचान के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से की जानी चाहिए। उन्होंने इस सम्मान को जनपद की जनता, आरम्भ फाउंडेशन की पूरी टीम तथा उन सभी लोगों को समर्पित किया जिन्होंने उनके सामाजिक अभियानों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया है। इस उपलब्धि पर जनपद के सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मनीष सोनी को शुभकामनाएं दी हैं।

Burhanpur, Azamgarh | Jun 29, 2026

MORE NEWS