सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप, 203 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सोरों (कासगंज)। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल सोरों प्रखंड द्वारा राम छतौनी में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने किया, जबकि मार्गदर्शन राजेंद्र मौर्य का रहा।
मेडिकल कैंप में करीब 203 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "सेवा, सुरक्षा और संस्कार" के भाव से समाज की सेवा करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष वरुण अरोरा, मनोज बघेल, सुधांशु भारद्वाज, आकाश गोस्वामी तथा बजरंग दल के नगर संयोजक निक्की, निर्भय, सिद्धार्थ गुप्ता, कुलदीप दीक्षित, देवेंद्र शर्मा, जीतू मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।