रीड़ी में चाची को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोपी गिरफ्तार, नोखा से दबोचा
#श्रीडूंगरगढ़ के गांव रीड़ी में 24 जुलाई को अपनी चाची पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई रतनलाल ने आरोपी को नोखा क्षेत्र के साधुना गांव से दस्तयाब कर हवालात में बंद कर दिया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता गुड्डीदेवी पत्नी शंकर वाल्मिकी के बयान के आधार पर दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान 25 वर्षीय आरोपी मनीष पुत्र किशोरराम वाल्मिकी निवासी काकड़ा की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे नोखा के साधुना गांव से गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी एसआई रतनलाल ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।