पुरानी पेंशन बहाली को पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन
बाजपुर। शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली एवं उच्च न्यायालय द्वारा टीईटी पात्रता आवश्यकताओं से संबंधित आदेशों के परिप्रेक्ष्य में 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु विधायी संरक्षण प्रदान करने की माँग को लेकर उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा को सौंपा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, मंत्री वीर सिंह, कोषाध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, अवधेश कुमार, श्वेता शाह, प्रवीन कुमारी, शिवांकित, हिमांशु, राहुल द्विवेदी, दीपक शर्मा, सुनील राणा, सुशील कुमार, चन्द्रशेखर, नीरज मौर्य, रविप्रकाश, अलका त्यागी, राजेश चंद्रवंशी, रवि कुमार, गिरीश कुमार सैनी, अर्जुन सिंह आदि थे।