
बेगूसराय में 8 अंचलाधिकारियों के वेतन पर रोक, DM रिची पाण्डेय की सख्त कार्रवाई!
बेगूसराय, बिहार: राजस्व कार्यों में धीमी प्रगति और लापरवाही के आरोप में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने जिले के 8 अंचलाधिकारियों के वेतन की निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
इन 8 अंचलों के CO पर हुई कार्रवाई:
1️⃣ बेगूसराय सदर
2️⃣ बरौनी
3️⃣ मटिहानी
4️⃣ साहेबपुर कमाल
5️⃣ नावकोठी
6️⃣ वीरपुर
7️⃣ गढ़पुरा
8️⃣ डंडारी
क्या है वजह?
दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस के मामलों का लंबित रहना तथा अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीनों को पर्चा देने के बाद पोर्टल पर अपलोड करने में लापरवाही सामने आई। सभी 8 अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद राजस्व कार्यों में कितनी तेजी आती है और आम लोगों को दाखिल-खारिज व जमीन संबंधी समस्याओं से कब तक राहत मिलती है।
आपकी राय: क्या ऐसी सख्त कार्रवाई से अंचल कार्यालयों में कामकाज सुधरेगा? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
NEWS OF BEGUSARAI
साहस, सच लिखवाने, बोलने और दिखाने का।
#Begusarai #BiharNews #RevenueDepartment #DMBegusarai #Matihani #NewsOfBegusarai