मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के दौरे पर गुरुवार की शाम गोरखपुर पहुंच रहे हैं। खबर है कि इस दौरान वह संतकबीर नगर, गोरखपुर और देवरिया में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर में अक्षय पात्र के नए केंद्रीयकृत रसोई घर और एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा भाजपा के महानगर प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे और कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanath