बयाना में विवाहिता का शव फंदे पर मिला, दहेज हत्या का आरोप
भरतपुर के बयाना सदर थाना क्षेत्र के रैबड़पुरा गांव में 21 वर्षीय विवाहिता जूली राजपूत का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस, एफएसएल और एमओबी टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।