फ्राड है या राजनीति का शिकार हुआ दलित पैंथर मनोज
लखीमपुर। दलित पैंथर मनोज भारती ठग है या वह राजनीति का शिकार हुआ है। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन फरधान पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ फरधान, नीमगांव और संपूर्णानगर समेत कई थानों में फ्राड और रंगदारी वसूलने के मुकदमे दर्ज हैं। मनोज पिछले कई दिनों से पलिया विधायक रोमी साहनी के खिलाफ उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहा था।