Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

जाहलमा नाले का जलस्तर सामान्य होते ही मार्ग बहाल करने और स्थायी पुल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देशः उपायुक्त किरण भड़ाना केलांग, 20 जुलाई 2026। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगातार हो रही वर्षा तथा जालहमा नाले में आई बाढ़ के कारण नाले पर बनाया गया अस्थायी मार्ग तेज बहाव में बह गया है। अस्थाई मार्ग के बह जाने से दोनों ओर का यातायात पूर्णतः प्रभावित हो गया है। जन सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। किसानों एवं बागवानों की उपज को समय पर मंडियों तक पहुंचाने तथा आम लोगों को शीघ्र यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जालहमा नाले का जलस्तर सामान्य होते ही अस्थायी सड़क मार्ग को युद्ध स्तर पर पुनः बहाल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जालहमा नाले पर निर्माणाधीन स्थायी पुल के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उपायुक्त किरण भड़ाना ने क्षेत्र के किसानों, बागवानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि जब तक अस्थायी मार्ग पुनः बहाल नहीं हो जाता, तब तक नाले को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने का आग्रह किया है।

Shimla Urban, Shimla | Jul 20, 2026

MORE NEWS

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है।
सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है। सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा।
#SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा। #SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎

नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं।

RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎 नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं। RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026