युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां व पढ़ाई से रोकने की धमकी, मामला दर्ज
#पांचू थाना क्षेत्र के कांगलू गांव में एक युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और आगे पढ़ाई नहीं करने देने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रेम प्रकाश नायक की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार 15 जून को गांव के कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र छीनकर फेंक दिए तथा कॉलेज जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ जर्नेल सिंह को सौंपी है।