
जानलेवा हमले के मामले में सुखपुरा पुलिस की कार्रवाई, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार
बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को हरिपुर नहर मार्ग के पास से गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश यादव, आशीष यादव, शुभम यादव और अनूप यादव, सभी निवासी तपनी ठीका, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
चारों आरोपी थाना सुखपुरा में दर्ज मु0अ0सं0 214/26, धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352 बीएनएस के मामले में वांछित थे। पुलिस टीम क्षेत्र में अपराधियों की तलाश और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरिपुर नहर मार्ग के पास घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में की गई।
#बलिया #सुखपुरा #BalliaPolice #UPPolice #गिरफ्तारी