
कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया।
प्रेस नोट
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सी0डि0), सुश्री गार्गी शर्मा के आदेशानुसार श्रम विभाग के सौजन्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में आज दिनांक 19.06.2026 को शहर कदम चौराहा बलिया में असंगठित क्षेत्र के मजूदरो के अधिकारों के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से पैरालीगल वालेन्टियर्स श्री राजीव कुमार शास्त्री एवं श्री विमलेश कुमार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजूदरो के अधिकारों के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस विषय पर जानकारी देते हुये उपस्थित मजदूरों को बताया गया की श्रमिकों को उनके अधिकारों जैसे कार्य की उचित स्थिति तथा सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित मजदूरों को शोषण से बचाव हेतु बताया गया जिसमें न्यूनतम मजदूरी न मिलने, कार्यस्थल पर शोषण या अवैध बंधुआ मजदूरी के मामलों में त्वरित कानूनी सहायता हेतु जागरूक किया गया। मजदूरों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्रम विभाग के कर्मचारी श्री चंदन गुप्ता व विकास चौधरी एवं मजदूर उपस्थित रहे।
प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-
1- प्रतिलिपि जिला सूचना अधिकारी, बलिया को इस आशय से प्रेषित कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु समस्त दैनिक समाचार पत्रों व स्थानीय समाचार पत्रो में निःशुल्क प्रकाशन कराने का कष्ट करें।
(गार्गी शर्मा)
प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सी0डि0)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
दीवानी न्यायालय, बलिया
Ballia, Ballia | Jun 19, 2026