हिसार के आजाद नगर के पास बालसमंद ब्रांच नहर पर बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार के नागरिक अस्पताल (सिविल अस्पताल) रेफर कर दिया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गुरुवार साढ़े दस बजे उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान किरमारा गांव निवासी सचिन (30) के रूप में हुई है, जो हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। वहीं, युवती की पहचान रोहतक निवासी मनीषा (32) के रूप में हुई है। मनीषा पहले से शादीशुदा थीजबकि उसका पति सेना में कार्यरत है।
Nayab Saini #hisar #Loving