बिहार /बेगूसराय: सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु अलग-अलग और अनोखे तरीकों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।
समस्तीपुर और वैशाली जिले के 11 युवाओं का एक दल पैरों में स्केटिंग शूज पहनकर करीब 450 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकला है।
युवाओं की यह अनूठी भक्ति यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और राहगीर भी उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।
Araria, Araria | Aug 3, 2026