
#Balotra: बालोतरा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ 2.200 किलोग्राम एमडी कीमतन ₹2.20 करोड़ बरामद।
मादक पदार्थ खरीद-फरोख्त से अर्जित राशि ₹1,25,000 जब्त।
आरोपी तस्कर चेनाराम व हनुमानराम गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुखाराम आरपीएस वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में जिला विशेष टीम बालोतरा एवं श्री रावताराम उनि. थाना प्रभारी धोरीमन्ना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुदूर रेतीले धोरों के बीच स्थित रहवासी मकान से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ 2.200 किलोग्राम एमडी, जिसकी कीमत 2.20 करोड़ रूपए आंकी गई है, बरामद की गई तथा मादक पदार्थ खरीद-फरोख्त से अर्जित नकद राशि 1,25000 रूपए जब्त कर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त चेनाराम व हनुमानराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्कर आरोपीगणः-
01. चेनाराम पुत्र रामचन्द्र, जाति विश्नोई, उम्र 47 साल, निवासी मायलों की बेरी, खारी, पुलिस थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा,
02. हनुमानराम पुत्र चेनाराम, जाति विश्नोई, उम्र 25 साल, निवासी मायलो की बेरी, खारी, पुलिस थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा।
युवाओं के लिए संदेशः- बालोतरा पुलिस युवाओं से अपील करती है कि वे नशे एवं अवैध मादक पदार्थों से दूर रहें। शीघ्र आर्थिक लाभ के लालच में अपराध का रास्ता अपनाना अंततः कानून की गिरफ्त में पहुंचाता है और परिवार एवं समाज दोनों को गंभीर क्षति पहुंचाता है। नशे के विरुद्ध किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बालोतरा पुलिस समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
@policerajasthan
#BalotraPolice #DrugBust #OperationVishbhanjan #SayNoToDrugs