गोरखपुर में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के NSS की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर काउंसलिंग और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के हिसाब से करियर चुनने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को भी आसान तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम युवाओं से सही लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने और पात्र योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. धनंजय पाण्डेय ने किया, जबकि डॉ. अमित उपाध्याय और श्री रवि निषाद की मौजूदगी रही।
[Gorakhpur]