#Baghpat पांच एसडीएम के तबादले, चार को मिली तैनाती, बागपत में तैनात एसडीएम अमरचंद वर्मा का चंदौली, ज्योति शर्मा और उनके पति मनीष यादव का कानपुर नगर, निकेत वर्मा का आजमगढ़ और भावना सिंह का बाराबांकी तबादला हुआ, सीतापुर में तैनात एसडीएम बाल कृष्ण सिंह, इटावा में तैनात शिखा सिंह, अलीगढ़ में तैनात दिग्विजय सिंह और कानपुर देहात में तैनात एसडीएम सुरभि शर्मा को बागपत में तैनाती मिली है। एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही नए एसडीएम बागपत पहुंचकर चार्ज संभालेंगे।
Baraut, Bagpat | Jul 14, 2026