पंचायतीराज चुनाव 2026: लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाएं!
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के अंतर्गत जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित हो रहा है।
राजस्थान पुलिस आप सभी से अपील करती है कि बिना किसी डर या दबाव के निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपका एक वोट आपके गांव के स्वर्णिम और विकसित भविष्य का निर्माण करेगा।
चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत 112 पर दें।
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#Rajasthanpanchayatelection2026 #Rajasthanpolice #Panchayatirajchunav2026 #Voting #safe election #voteforchange