Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

श्रावण मास के पहले सोमवार पर बनखंडी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाबअलीगढ़ / गोंडा।श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा स्थित प्रसिद्ध बनखंडी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर (सुबह) से ही मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गुंजायमान रहा।श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया तथा बेलपत्र, पुष्प एवं जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर प्रांगण में सजा भव्य मेलाइस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के खिलौनों की दुकानों, चाट-पकौड़े, आइसक्रीम और पारंपरिक मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं के साथ-साथ बच्चों ने भी मेले का जमकर आनंद लिया।सच्चे मन से की गई पूजा कभी निष्फल नहीं जाती: महन्तबनखंडी महादेव मंदिर के महन्त ब्रह्मचारी बाबा ने बताया कि बनखंडी महादेव की महिमा अपरंपार है। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और श्रद्धाभाव से भोलेनाथ का जलाभिषेक करता है, भगवान शिव उसकी समस्त मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करते हैं। श्री बनखंडी महादेव मंदिर वनखंडी महादेव ब्रह्मचारी बाबा कृष्ण कुमार पत्रकार Chief Minister Office Uttar Pradesh Hirdesh Chaudhary

Koil, Aligarh | Aug 3, 2026

MORE NEWS