
सिरसा में चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:घर से सोने-चांदी के जेवर ले गया था; निशानदेही पर सामान बरामद....
सिरसा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि चतरगढ़ पट्टी निवासी सोनू पुत्र बलवीर सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर के समय अज्ञात युवक उनके घर का ताला तोड़कर जेवर और घरेलू सामान चोरी कर ले गया था।
आरोपी की निशानदेही पर सामान बरामद
पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सूरज पुत्र गंगूराम को गिरफ्तार किया। आरोपी सिरसा की सिगलीगर मोहल्ला, चतरगढ़ पट्टी का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के उचित इंतजाम करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 18, 2026