Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

दरभंगा ग्रामीण एसपी बनीं आईपीएस साक्षी कुमारी, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा विशेष फोकस बिहार सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी साक्षी कुमारी को दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह खगड़िया जिले के गोगरी में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थीं। लंबे समय से रिक्त इस पद पर उनकी नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साक्षी कुमारी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंट तामिला, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाना स्तर पर लंबित कांडों के निपटारे को अपनी प्राथमिकता बताया है। स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे को उनके नेतृत्व से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है।

Supaul, Supaul | Jun 22, 2026