बांसगोड़ा, माराफारी से लापता 6 वर्षीय बच्ची राधा ऊर्फ आराध्या पिता - पुनीत चौहान को पुलिस की सक्रियता से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बोकारो पुलिस की 6 टीमें करीब 6 घंटे तक काफी सक्रिय रहकर सीसीटीवी जांच, टेक्निकल जांच, जिले के सभी रूट की चेकिंग इत्यादि किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर में ही बक्से के पीछे रजाई से कवर करके छुपी हुई थी इस संबंध में बच्ची से अलग से पूछताछ किया जा रहा है।
Chas, Bokaro | Jul 1, 2026