नवरात्रि स्थापना की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏
माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपका जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से भर जाए। इस पावन पर्व पर आइए, 9 यातायात नियमों के पालन का संकल्प लें और सड़क सुरक्षा में अपना योगदान दें🚦
✅ दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनें।
✅ चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएँ।
✅ लाल बत्ती पर रुकें और निर्धारित गति से चलें।
✅ वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
✅ नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
✅ सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
✅ पैदल यात्रियों का सम्मान करें।
✅ वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखें।
✅ यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित बनाएँ।
माँ दुर्गा का आशीर्वाद, सुरक्षित सफर का संकल्प! 🌼
🚔 यातायात पुलिस जयपुर
आपके साथ, हमेशा।
#JaipurTrafficPolice #SafeDriving #RoadSafety