🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराना
पंचायत चुनाव से पहले अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हरियाणा मार्का शराब की खेप पकड़ी
नीमराना में टाटा गाड़ी के गुप्त केबिन से 23 पेटी यानी 552 अद्धे हरियाणा मार्का देशी संतरा शराब बरामद, वाहन जब्त
पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक फरार, तलाश जारी; दूसरी कार्रवाई में 46 पव्वों के साथ ओमप्रकाश बावरिया गिरफ्तार
नीमराना। पंचायत राज चुनावों को देखते हुए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नीमराना पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान इंदु हॉस्पिटल के पास संदिग्ध हालत में खड़े टाटा 1512 ट्रक नंबर MP 13 GB 6550 को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन में बनाए गए गुप्त केबिन से 23 पेटी यानी 552 अद्धे हरियाणा मार्का देशी संतरा शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने गण्डाला निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश बावरिया को 46 अवैध शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची, वृत्ताधिकारी कृष्ण कुमार एवं नीमराना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के सुपरविजन में की गई।
Behror, Alwar | Oct 4, 2026