ग्राम सचिवालय में सुबह 10 से 2 बजे तक बैठेंगे सभी लेखपाल_
राजस्व परिषद की सचिव एवं कमिश्नर आईएएस कंचन वर्मा ने सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
आज राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की सचिव एवं कमिश्नर आईएएस कंचन वर्मा ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (कलेक्टरों) को निर्देश जारी किए हैं।
कि ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आदेश के अनुसार लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम सचिवालय में उपस्थित रहकर ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण करेंगे।
नए आदेश के अनुसार, दो हल्का क्षेत्र वाले लेखपाल प्रत्येक हल्के के ग्राम सचिवालय में सप्ताह में कम से कम एक दिन बैठेंगे, जबकि दो से अधिक हल्कों का प्रभार होने पर प्रत्येक हल्के में दो सप्ताह के भीतर न्यूनतम एक दिन उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
#UPNews #Lekhpal #GramSachivalaya #KanchanVerma #UttarPradesh
---