
*पेट्रोल न्यूज़ 🔥की खबर का बड़ा असर! मऊगंज में यातायात पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, तस्कर वाहन छोड़कर फरार*
*बड़ी खबर*💥💥💥💥
*मऊगंज।* जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर *पेट्रोल न्यूज़🔥* लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित और प्रसारित कर रहा था। इन खबरों में गांव-गांव तक शराब की पैकारी और कथित अवैध सप्लाई के मुद्दे को उठाया गया था। इसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।
*पुलिस अधीक्षक मऊगंज के निर्देश पर* यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान *बरहटा मोड़* के पास एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन से *देशी और अंग्रेजी शराब की खेप* बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में मऊगंज के *स्थानीय शराब ठेकेदार की संलिप्तता होने की भी चर्चा है।* हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
*पेट्रोल न्यूज़*🔥 लगातार जिले में अवैध शराब के कारोबार और कथित पैकारी के मुद्दे को उठाता रहा है। अब कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि *क्या यह सिर्फ एक खेप थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?*
Mauganj, Rewa | Jul 17, 2026