कुम्हेर, उपखंड जन कल्याण शिविर प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा आज नगर पालिका परिसर कुम्हेर पर आयोजित शहरीसेवा शिविर का अवलोकन किया गया अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों की समस्या और कुम्हेर की सफाई व्यवस्था के बारे में अधिशासी अधिकारी रविंद्र सिंह से बात की इस अवसर पर शिविर प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बतलाया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा संपूर्ण राजस्थान में 12 जून से 15 जुलाई तक जनकल्याणकारी शिविरो का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न प्रशासनिक विभागों द्वारा आम जन की समस्याओं को एक ही स्थान पर त्वरित समाधान के द्वारा राहत प्रदान की जा रही है इस बारे में अधिशाषी अधिकारी रविंद्र सिह ने कहा काफी संख्या में पट्टो के लिए प्रार्थना पत्र आ रहे हैं जिनका शीघ्रता से निपटारा कर पट्टे जारी किए जा रहे हैं साथ ही पट्टो व नियमन पर राज्य सरकार द्वारा जारी छूट का लाभ भी दिया जा रहा इस अवसर पर सहायक अभियंता चंद्रशेखर शिविर सह प्रभारी सतीश सेजवाल, गंगा यादव, पवन सौभरि उपस्थित थे