#अलीगढ़ निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा; धीमी प्रगति पर ठेकेदारों पर पेनाल्टी, समयसीमा में जनहित कार्य पूरे करने के निर्देश,अलीगढ़ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने, लंबित भूमि उपलब्ध कराने, बाधाओं का समाधान करने तथा धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल योजनाएं, फ्लाईओवर, स्टेडियम, स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
#Aligarh #DMAligarh #Development #Infrastructure #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Aug 6, 2026