#देशनोक में एक घंटे की बारिश से जलभराव, ₹1.5 करोड़ की सीवर लाइन व ट्यूबवेल व्यवस्था पर उठे सवाल
#बीकानेर के देशनोक में सोमवार को करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद कस्बे के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। सदर बाजार, नगर पालिका, सीएचसी, स्कूलों तथा करणी माता मंदिर-रेलवे स्टेशन मार्ग पर 2 से 3 फीट तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। हाल ही में विधायक निधि व नगर पालिका निधि से करीब ₹1.5 करोड़ की लागत से बिछाई गई सीवर लाइन और जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावी नहीं दिखी। कई स्थानों पर सीवर चेंबरों से गंदा पानी बाहर आने की शिकायतें सामने आईं। जलभराव के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रशासनिक दावों पर सवाल उठाए हैं।