
पूर्व जेल मंत्री रणजीत चौटाला पहुंचे रामपाल के आश्रम:बोले- आपकी सेवा करने का मौका मिला; मेरे लायक कोई हुकुम हो तो बताना....
हरियाणा के पूर्व बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की अचानक सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल से मुलाकात सुर्खियों में बनी हुई है। खास बात है कि रणजीत सिंह स्वयं पहले हरियाणा सरकार में जेल मंत्री रहे हैं। अब जेल से बाहर आए रामपाल से मिलने उनके धनाना आश्रम में पहुंचे। इसी दौरान पूर्व मंत्री रणजीत सिंह रामपाल से कह रहे हैं कि जेल मंत्री रहते आपकी सेवा करने का मौका मिला और ये सजा कोर्ट के मामले होते हैं।
रणजीत सिंह, अपने पिता एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के नाम न लेकर जिक्र करते हुए कहा, हमारे बाबूजी भी जेल के अंदर रहे हैं। वहीं, पूर्व जेल मंत्री रणजीत सिंह ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में जेल मंत्री रहते हुए और जेल से बाहर आए रामपाल से मुलाकात के सवाल पर बताया, 22 तारीख को संत रामपाल महाराज से मिलने गए थे। ये तो वैसे ही सामान्य मुलाकात थी। उनसे पहले भी मिला हूं।
जेल मंत्री रहते हुए भी मैं रामपाल महाराज से जेल में मिला हूं। कानून अपनी जगह है। इस पर कुछ कमेंट्स नहीं करना चाहूंगा। ऐसी बात नहीं है कि पहली बार मिला हूं। उनसे मिलना था, तो उस समय वहां गए थे और उनसे मिल लिए। वहीं, इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूर्व मंत्री रणजीत रामपाल को देख हाथ जोड़े व नतमस्तक होते दिख रहे हैं।
#sirsa #SIR #teacher #takkartoay #votinglist #update #breking #rampalbaba
Sirsa, Sirsa | Jun 25, 2026