
प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण, कृषि विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री Aidal Singh Kansana की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस दतिया में #हर_घर_तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया, श्री आशुतोष तिवारी, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत नागरिकों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
बैठक में बताया गया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं संस्थान पर तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगा फहराने के उपरांत नागरिक सेल्फी एवं फोटो लेकर उन्हें सरल पोर्टल, हर घर तिरंगा पोर्टल तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करेंगे। 15 अगस्त की शाम को राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा।
हर घर तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न वर्गों के नागरिक सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे। बैठक में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री कंषाना ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों एवं जन सुनवाई की विस्तृत समीक्षा। उन्होंने जिले में अभी तक आयोजित शिविरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों की विस्तृत रूप रेखा को जाना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजित शिविरों में मुख्यमंत्री की मंशानुरूप अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई में आ रहे आवेदनों का मौके पर निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#datia #दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP