
8.5 ग्राम चिट्टे के साथ झाकड़ी में दो गिरफ्तार
अभियोग संख्या 62/2026, अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act, दिनांक 13.08.2026, पुलिस थाना झाकड़ी
नशे के खिलाफ अभियान के तहत शिमला पुलिस द्वारा नशे की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने हेरोइन/चिट्टा की बरामदगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना झाकड़ी की टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में झाकड़ी बाजार स्थित आरोपियों के किराए के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से 8.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
बरामदगी के संबंध में पुलिस थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 62/2026, दिनांक 13.08.2026, अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act पंजीकृत किया गया।
मामले में निम्न दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
1. धीरज शर्मा , निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 30 वर्ष।
2. आशीष निवासी तकलेच, जिला शिमला, आयु 39 वर्ष।
दोनों आरोपियों को माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।